जालंधर में जीजा ने साले को घर में घुसकर मारी गोली,ससुर को लगी
जालंधर में तड़के दामाद ने ससुरालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसके साले को गोली लग गई। साले को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुरालियों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी को परेशान करता था। इसी वजह से वह मायके में मिलने के लिए आई थी। पीछे से दामाद भी आ गया। वही बताया जा रहा है कि जब दामाद ने साले पर गोली चलाई तब ससुर ने बचाव किया जो गोली उनके भी हाथ पर लगने की सूचना है।
वह 3-4 साथियों के साथ मिलकर घर में घुस आया और जबरन गाड़ी मांगने लगा। इनकार करने पर उसने ससुराल परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जालंधर के थ्री स्टार कालोनी की है। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने गाड़ी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि ईश्वर सिंह गोली लगने से घायल हो गया