उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दीपावली के त्योहार पर एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक खबर सामने आई है. जिस घर में रोशनी के पर्व को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब सिर्फ मातम और चीख-पुकार का सन्नाटा पसरा है. यह दर्दनाक हादसा सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरावली गांव में हुआ, जहां पटाखे की एक छोटी सी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिरावली गांव के रहने वाले रामवीर सिंह माथुर का 22 वर्षीय बेटा प्रवेश कुमार दीपावली के मौके पर घर के बाहर पटाखे चला रहा था. इसी दौरान उसने एक खतरनाक प्रयोग करने की सोची. प्रवेश ने एक स्टील के गिलास को उल्टा किया और उसके ठीक नीचे एक तेज आवाज वाला पटाखा रखकर उसमें आग लगा दी. इस दौरान वह पटाखे के काफी करीब ही खड़ा था. यह लापरवाही उसके लिए काल बन गई. जोरदार धमाके के साथ पेट में जा घुसा स्टील का गिलास जैसे ही पटाखे में विस्फोट हुआ, धमाका इतना जोरदार था कि उसके ऊपर रखा स्टील का गिलास किसी तेज रफ्तार बुलेट (गोली) की तरह हवा में उछला. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिलास पूरी ताकत के साथ उछलकर सीधे पास खड़े प्रवेश के पेट में जा लगा और पेट को चीरते हुए गहराई तक अंदर घुस गया. इस भीषण चोट के बाद प्रवेश खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम युवक को खून से लथपथ हालत में गिरता देख वहां मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बिना एक पल की देरी किए, आनन-फानन में परिवार वाले उसे गंभीर हालत में उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर भागे. लेकिन पेट में लगी चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण प्रवेश की हालत लगातार बिगड़ती गई. उसने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया. जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, गांव में सन्नाटा जैसे ही प्रवेश का शव वापस गांव पहुंचा, पूरे सिरावली गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया. जवान बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से मृतक रामवीर सिंह माथुर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और एक कड़ा संदेश भी दिया है कि त्योहार के दौरान पटाखों को लेकर की गई एक छोटी सी लापरवाही कितनी जानलेवा साबित हो सकती है. क्विक आंसर्स कासगंज में दीपावली के दौरान हुए हादसे में किस प्रकार की लापरवाही के कारण युवक की जान गई? उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 22 वर्षीय प्रवेश कुमार ने दीपावली के मौके पर एक खतरनाक प्रयोग किया, जिसके तहत उसने स्टील के ग्लास को उल्टा करके उसके नीचे तेज आवाज वाला पटाखा रखकर आग लगा दी थी। सोरों थाना क्षेत्र के सिरावली गांव में हुए इस हादसे में स्टील के ग्लास ने युवक को कैसे घायल किया? गंभीर रूप से घायल प्रवेश कुमार का अस्पताल ले जाते समय क्या हस्र हुआ?