BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में पटाखे चलाने के बाद आतिशबाज़ी के कारण घर में लगी आग से बुज़ुर्ग ओर पालतू कुत्ता ज़िंदा जल गए जिसकी मौके पर ही आग लगने से मौत हो गई। घटना जालंधर के निजातम नगर की है जहां दीवाली पर जली एक आतिशबाज़ी घर की दूसरी मंजिल पर आ गिरी जिससे कमरे में बैठे बुजुर्ग की ज़िंदा जलने से मौत हो गई परिवार छत पर था पर बुज़ुर्ग कमरे में अकेला था। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।