BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में आर पार्षद पर चाक़ुओं से हमला कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि पार्षद को कई चाकू मारे गए जिससे वो खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए, जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पार्षद हरपाल मिंटू जो कि क़ाज़ी मंडी इलाके के है को युवकों ने विवाद के बाद चाकू मार दिए। जिनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। रामामंडी इलाके में पार्षद पर हुए चाक़ुओं से हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है।