BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में नाजायज शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, बीते दिन पुलिस ने 50 पेटी शराब के साथ तस्कर को काबू किया था जिसकी पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वो फ़्रैंड्स वाइन रामामंडी से शराब लेकर आया है जिसको पुलिस ने नामज़द कर दिया पर बावजूद इसके फ़्रैंड वाईन का नाम फिर से सामने आया है। बीती रात जालंधर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फिर से 42 पेटी शराब बरामद की जो पूछताछ में पता चला कि शराब फ्रैंड्स वाइन ने उन्हें दी थी पुलिस ने पाँच शराब तस्करों को 42 पेटी शराब सहित काबू किया जिनकी पहचान चैरी पुत्र कमलजीत सिंह, इशू पुत्र अशोक कुमार निवासी कृष्णा नगर, अश्विनी कुमार पुत्र विक्की कुमार निवासी बाल्मिकी मोहल्ला करतार खा, गगनदीप पुत्र त्रिलोक चंद, राम उर्फ़ बबलू पुत्र राम पाल निवासी हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। अब पुलिस फ़्रैंड्स वाईन के खिलाफ शिकंजा कसने जा रही है।