89 लाख रुपये के सीवरेज डिस्पोजल कार्यों का कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन
शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड नंबर 49 के 120 फुटी रोड तथा वार्ड नंबर 54 के घास मंडी क्षेत्र में सीवरेज डिस्पोजल के कार्यों का उद्घाटन किया। इन दोनों विकास कार्यों पर करीब 89 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करवा रही है। सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि लोगों को जलभराव और सीवरेज संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
वार्ड नंबर 49 में 120 फुटी रोड पर सीवरेज डिस्पोजल कार्य के उद्घाटन के दौरान भारत भूषण जैरथ (ब्लॉक प्रधान), वरुण सज्जण (चेयरमैन, अरोड़ा खत्री बोर्ड), अमित कक्कड़ (वार्ड इंचार्ज) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इसी तरह वार्ड नंबर 54 के घाह मंडी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 54 के एडवोकेट संदीप वर्मा सहित पंकज वर्मा, अमित वर्मा, सन्नी हंस, रहमान, बंटी, संदीप अरोड़ा, संजीव सोंधी, लक्की सर्जिकल, सुनील वर्मा, रवि वर्मा, हैरी वर्मा, पवन हांडा, टेक चंद, डी.सी. साहिब, विशाल सियाल, रविंदर जोडा, जसरोहित, संतोष, गिल साहब सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि सीवरेज डिस्पोजल के इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विकास कार्यों से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।