बीबी जागीर कौर की 'अकाली दल में वापसी,सुखबीर बादल ने किया था सस्पेंड
एसएडी में लौटने का फैसला लेते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि पुनर सुरजीत ग्रुप के मकसद पूरे नहीं हो पाए और इस वक्त अकाली दल को मजबूत करना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बेगोवाल में अपने सपोर्टर्स के साथ अकाली दल में वापसी कर ली है. बीबी जागीर कौर ने पहले मुख्य एसएडी छोड़ दिया था और लगभग दो साल तक ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले गुट एसएडी (पुनर सुरजीत) से जुड़ी रही थीं.
अब बादल की अगुवाई वाले एसएडी में लौटने का फैसला लेते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा, 'पुनर सुरजीत ग्रुप के मकसद पूरे नहीं हो पाए और इस वक्त अकाली दल को मजबूत करना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है