गोलिया चली पता सब था,पर फिर भी किया पुलिस को गुमराह,24 घंटे से पहले ही मामला ट्रेस कर 4 आरोपी किए गिरफ्तार
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में एक सप्ताह पहले घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद अब पुलिस ने उन्हें गुमराह करने वाले आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हैरोईन ओर हथियार बरामद हुए है।
जालंधर के गुरु नानक नगर में कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य शिकायतकर्ता सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिस व्यक्ति के घर के बाहर गोलियां चली थीं, उसकी कहानी जांच में झूठी पाई गई और उसे ही नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की शुरुआत नागरा रोड स्थित गुरु नानक नगर में रहने वाले साहिल के घर के बाहर हुई 5 से 6 राउंड फायरिंग से हुई थी। शुरुआत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई थी, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो पूरी कहानी ही पलट गई।
पुलिस जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता साहिल और गढ़ा का रहने वाला उसका दोस्त (जिसका नाम भी साहिल है) पहले कपूरथला जेल में एक साथ बंद थे। शिकायतकर्ता साहिल हत्या के मामले में जेल गया था और वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। गढ़ा निवासी साहिल इस समय अमेरिका में है और उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।
दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर आपसी बहस हो गई थी। इसी रंजिश के चलते अमेरिका में बैठे गढ़ा निवासी साहिल ने गुरु नानक नगर वाले साहिल को जान से मारने की नीयत से उस पर यह हमला करवाया था।
जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता साहिल (निवासी गुरु नानक नगर) को ही इस मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 5,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 27-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा, पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को भी वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शूटरों की पहचान अमृतसर जिले के बाबा बकाला निवासी जशनदीप सिंह (पुत्र सुरिंदर सिंह), छबेवाली निवासी जगजीत सिंह (पुत्र सतनाम सिंह) और बाबा बकाला निवासी अमरेंद्र सिंह (पुत्र सुखविंदर सिंह) के रूप में हुई है।
डीसीपी ढिल्लों ने आगे बताया कि जांच में पट्टी बाबा बकाला निवासी सरवन सिंह (पुत्र राज सिंह) की मौजूदगी भी घटनास्थल पर पाई गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।