मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बसों की आपस में टक्कर-4 श्रद्धालुओं की मौत
BURNING NEWS✍️
पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे।
एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया।
"शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे एक बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।