कैंट हलके के लाल कुर्ती बाजार में साईं लाडी शाह सेवा कमेटी की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करवाया जागरण
जालंधर कैंट हलके के लाल कुर्ती बाजार में साईं लाडी शाह सेवा कमेटी की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव से जागरण करवाया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक कमल खान ने अपनी सुरीली आवाज़ और संगीत के माध्यम से संगतों को निहाल किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी ने शिरकत की और साईं लाडी शाह जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर काउंसलर मोंटू सभरवाल, सुनील सैंडी चेयरमैन, रिंकू राजा चेयरमैन, शंटी, अमित कुमार, कबीर, साहिल, काका, सन्नी, प्रिंस और एच.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।