BURNING NEWS देवी राज रानी मंदिर बस्ती शेख के मुख्य सेवादार ओर डाक्टर नवीन बब्बर के पिता का बीती रात शुक्रवार को अचानक निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 12 बजे शिवपुरी श्मशान घाट बस्ती शेख घास मंडी चूंगी के पास होगा। सतीश बब्बर धार्मिक ओर सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे जो देवी राज रानी मंदिर में सेवा के साथ अन्य कई धार्मिक कार्यों में हमेशा सहयोग देते थे जिनका बेटा नवीन बब्बर भी लोगों की सेवा में हमेशा समर्पित रहता है।