जालंधर में काला कच्छा गिरोह फिर सक्रिय,घर में घुसकर 22 तोले सोना 5 लाख कैश ले उड़े
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में एक बार फिर से कई दशकों पहले वाली चर्चा शुरू हो गई है, काला कच्छा गिरोह ने जालंधर मक़सूदा थाने के अधीन आते रायपुर में घर में सो रहे परिवार से लूट की वारदात कर गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे काले कच्छे वाले थे जिन्होंने घर की दीवार फाँदकर अंदर घुसे वही घर के अंदर एक महिला को बंधक बनाकर सोने के 22 तोले गहने लूट लिए ओर पाँच लाख नकदी ले गए लुटेरों की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।