काँग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर सुबह ईडी की रेड
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड के बाद अब उनके वकील एच एस सैनी भी आवास पर पहुंचे। सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें सुंदर शाम अरोड़ा का फोन आया था, जिसके बाद वह उनके कहने पर यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि अंदर जाकर जब उन्होंने ED अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि यह ED की कार्रवाई है और चंडीगढ़ से टीम यहां पहुंची हुई है।
वकील के मुताबिक, अभी तक ED अधिकारियों की ओर से उन्हें कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि किस मामले को लेकर यह रेड की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से कुछ दस्तावेज मंगवाए गए हैं, जिसके चलते वह कुछ समय बाद दोबारा यहां आएंगे।
फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही कार्रवाई के कारणों का खुलासा हुआ है। सुबह करीब 5 30बजे शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर होशियारपुर में राजनीतिक हलचल तेज है।