BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में पुलिस ओर एकसाइज टीम ने एक बार फिर से नाजायज शराब की तस्करी करने वाले की सकारपियों कार से 25 पेटी बरामद की है, जो तस्कर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मँगा पुत्र राकेश कुमार निवासी मधुबन कालोनी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एकसाइज टीम को सूचना मिली थी कि सकारपियों गाड़ी में शराब की तस्करी की जा रही है जो शराब मधुबन कालोनी में सप्लाई होनी थी जिसकी सूचना पर तुरंत नाकाबंदी करके गाड़ी बरामद कर ली जबकि आरोपी फरार हो गया। वहीं नाजायज शराब आ कहाँ से रही है इसकी अभी जांच की जा रही है।