भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल
मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के कुशल हंस तथा उनके परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर सीनियर आप नेता एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा तथा कमल लोच विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी नए सदस्यों का आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों के अनुसार जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सन्नी हंस, रैंक हंस, राजू हंस, वीरू हंस तथा जसकरण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं परिवार शामिल रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी के लिए उत्साह और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।