जालंधर में लोहा व्यापारी से 52 लाख रूपए की लूट
जालंधर में देर रात लोहा व्यापारी से करीब 52 लाख रूपए की लूट की सनसनी खेज़ वारदात हुई है, पीड़ित ललित मित्तल निवासी सूर्या इंकलेव ने बताया कि व एक लोहा व्यापारी है जो रात को दुकान बंद करके घर जा रहा था कि तभी मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने उनकी कार को काजी मंडी इलाके में रोककर उस पर तेज़धार हथियार से हमला कर कार में पड़े नोटों से भरे दो बैग जिनमें एक में करीब 26 लाख तो दूसरे में 26-27 लाख रूपए थे शीशा तोड़कर लूट लिए। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खँगालना शुरू कर दिया है।