आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को जनहित की राजनीति की एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया और देश की राजनीति में एक नई सोच को आगे बढ़ाया। मोहिंदर भगत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का संघर्ष और आम जनता के प्रति समर्पण पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।