पंजाब बीजेपी के नेता मनप्रीत बादल को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी की तरफ से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लगाया गया है। मनप्रीत सिंह पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं। वह पांच बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। उन्होंने अकाली दल से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, बाद में अलग होकर पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (PPP) बनाई और फिर 2016 में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।"