BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA पंजाब भर में अवैध शराब का धंधा तस्कर ज़ोरों पर कर रहे हैं जिससे पंजाब के शराब ठेकेदारों को करोड़ो का नुकसान हो रहा है। जालंधर शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 13 ग्रुपों के संचालक काफी परेशान है। ऐसे में उनके द्वारा अवैध शराब की सप्लाई को रोकने को लेकर मांग उठाई गई। इस दौरान 13 ग्रुप आज एक्साइज विभाग दफ्तर में एक्साइज कमिशनर जतिंदर जोरावल से मुलाकात करने पहुंचे। अजय सहगल ने कहाकि अवैध शराब की बिक्री को लेकर उनके कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। अजय ने कहा कि एक्साइज विभाग के अधिकारियों द्वारा भले ही अवैध शराब के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद अवैध शराब की सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने कहाकि 14 में से 13 ग्रुप को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहाकि 13 ग्रुपों से बाहरी ग्रुप में से एक रामांमडी के ग्रुप सहित कपूरथला, सुल्तानपुर के 4 ग्रुप शामिल है। आरोप है कि यह वहां से शराब जालंधर में पहुंचा रहे है और यहां पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस घटना को लेकर अगर पुलिस कार्रवाई करती है तो उन पर हमले किए जा रहे है। इस घटनाओं के दौरान उनके कारोबार को काफी नुकसान पहुंच रहा है। अजय सहगल ने कहाकि ब्लैक में शराब की बिक्री के कारण 5 महीने में प्रत्येक ग्रुप 2 से ढाई करोड़ का नुकसान झेल रहा है। उन्होंने कहा कि इन ग्रुपों के खिलाफ अवैध शराब पर नकेल कसने को लेकर एक्साइज विभाग को मांग पत्र देने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहाकि प्रत्येक ठेके की रोजाना 60 से 70 पेटी का कोरबार है, लेकिन बाहरी ग्रुप द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब शहर में भेज रहा है और उन्हें 13 ग्रुपों से अधिक शराब की पेटी बाहरी ग्रुपों को देने पर रोक लगाने की अपील की है। परागपुर में स्थित 2 दुकानें 4 महीने से बंद होने पर विशाल ब्जाज ने बताया कि उनकी दो दुकानों में से एक नंबर दुकान अप्रैल माह से बंद है और दसरी दुकान जून माह से बंद पड़ी है। हालांकि उनके द्वारा रेवेन्यू लगातार सरकार को दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि आर्मी एरिया होने के कारण दुकानें बंद है और उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इस मामले को लेकर एक्साइज विभाग को अवगत करवा दिया गया है। वहीं अजय सहगल ने कहाकि कैंट एरिया में भी अवैध शराब की काफी बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि एक नोटिरियस निक नेम (बट्टा) से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। वहीं तरनतारन में कांग्रेस सरकार के दौरान अवैध शराब के कारण काफी लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में उन्होंने एक्साइज विभाग से उन पर नकेल कसने की अपील की है।