पैसे ओर सत्ता की पावर में लाइसेंसी रिवाल्वर से किए हवाई फायर, दबाव में पुलिस की अनोखी कारवाई
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पैसे ओर सत्ता के नशे में चूर रेत बजरी ओर ट्रांसपोर्टर कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मिठापुर के कुककी ढाब इलाके में फायर किए वो भी सिर्फ़ इसलिए कि युवकों ने मोटरसाइकिल गली के रास्ते से साइड पर नहीं किया था। बाद में जब मामला गोली चलाने का बिगड़ता देखा तो युवक ने खुद पर हमला होने की आशंका जताने का वास्ता दिया। घटना जालंधर के कुक्की ढाब इलाके की है जहां थाना सात की पुलिस की अनोखी कार्रवाई देखने को मिली जिन्होंने कारवाई के नाम पर युवक को ऊँची पहुँच के कारण उसका असला लाईसेंस रद्द नहीं किया । बताया जा रहा है कि गली में मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ा करने से मना करने पर ही गोली चला दी गई , क्या पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल इसलिए दिए हैं कि कोई रास्ते में मोटरसाइकिल साइड ना करे तो भी हवा में गोली चलाकर दहशत फैला दो? मोटरसाइकिल साइड नहीं किया तो हवा में गोली चलाई गई इतना ही नहीं गोली चलाने वाला गोली चलाने के बाद ये आरोप लगाने लगा कि उसको खतरा था, विवाद के दौरान गोली चलाने से पहले एक बार भी पुलिस को फोन नहीं किया पर बाद में गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची ओर जांच शुरू कर दी, लोगों की कई पुलिस जांच पूरी होने के बाद उनको रिवाल्वर का लाइसेंस देने वाली जालंधर पुलिस क्या ऐसे लोगों की लाईसेंस रद्द करेगी जो मात्र मोटरसाइकिल को साईड पर ना करने पर ही गोली चला दे?