शराब पकड़ने गई एकसाइज टीम ओर उनके साथियों पर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के भार्गव कैंप में एकसाइज टीम के द्वारा शराब तस्कर के घर रेड करने आई उनकी टीम पर फायरिंग की सीसीटीवी सामने आई है जिसमें शराब तस्करी करने वाले घर रेड से पहले ही गोली चलाई जाती है वहीं शराब ठेके के करिंदे जो रेड पार्टी में थे वो भी टीम के साथ सूचना देने आए थे जिन्होंने भी वहां हवाई फायरिंग की। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ़ से गोलियाँ चलाई गई जिससे मेन बाज़ार में अफ़रा तफ़री मच गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर भाजपा नेता संदीप पाहवा को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार अन्य लोगों पर एफ़आइआर कर दी वहा एकसाइज टीम के साथ आए युवक पर भी गोली चलाने का पर्चा दर्ज किया है। सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।