BURNING NEWS✍️ माडल हाउस में निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से एनआरआई ने निगम को खूब लूटा है, पुरानी आटा चक्की के सामने घरेलू मकान तोड़कर एक छोटी दुकान तोड़ने के बाद मकान को शोरूम में तब्दील कर दिया है, जिस काम को पहले निगम ने नोटिस जारी करके रोका था उसी काम को नेताओं ओर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों की जेबें गर्म करके दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इस बिल्डिंग का ना तो नक़्शा पास करवाया गया है ओर ना ही सीएलयू बस रिश्वत के खेल में बिल्डिंग को शुरू कर दिया गया है, हरे रंग की चादर के पीछे नाजायज निर्वाण की चर्चा ज़ोरों पर है इलाके के लोगों की भरपूर शिकायतों के बाद भी इस बिल्डिंग का काम रूक नहीं रहा। अब इसकी शिकायत नगर निगम के उच्चाधिकारियों के पास पहुँची है जो कुछ दिनों में कारवाई की बात कह रहे है