BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
माता वैष्णोदेवी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर यात्रा को प्रशासन ने पूरी तरह रोक दिया है ओर लोगों को पहाड़ों के साथ कहीं भी रुकने की मनाही है। भारी बारिश के बीच
माता वैष्णो देवी की यात्रा बाणगंगा से जहां शुरू होती है वहीं घोड़े पिटठू वाले खड़े होते हैं जहां अचानक सुबह पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया जिसमें कई लोग दब गए है। भूस्खलन के कारण प्रभावित यात्रा मार्ग को बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी भूस्खलन के कई वीडियो सामने आए हैं। इससे पहले रविवार शाम को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली गांव में देवल पुल के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे कश्मीर जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ था। कुछ हफ्ते पहले भी नए यात्रा मार्ग पर बारिश के कारण टीन शेड भरभराकर गिर पड़ा था औऱ मार्ग अवरुद्ध हो गया था।