BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर के थाना पाँच के इंस्पेक्टर के द्वारा वर्दी में रील बनाकर ख़ुद को फ़ेमस करने के चक्कर में पुलिस कमिश्नर के डंडे की मार झेलनी पड़ी थी जिसको सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया था वहीं इसी बीच वेस्ट के थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी के द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से मिलीभगत के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है, एक सप्ताह में जालंधर वेस्ट के दो इंस्पेक्टर पर गाज गिरने से साफ हो गया है वेस्ट में पुलिस नहीं है बेस्ट, एडीसीपी माधवी शर्मा ने लिया एक्शन फगवाड़ा से बदलकर जालंधर वेस्ट की कमान संचालनों वाली एडीसीपी माधवी शर्मा ने एक मामले में जांच की तो पता चला कि इंस्पेक्टर जय इंद्र की कुछ अपराधिक लोगों के साथ बात होनी सामने आई थी जिसके बाद उसको सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया वहीं सूत्रों से पता चला है कि नामी गैंगस्टरों को जय इंदर शरन दे रहा था जो उनका कई गतिविधियों में भी साथ दे रहा था जिसके खिलाफ अलग से कारवाई शुरू हो गई है, संभावना है की इंस्पेक्टर जय इंद्र को खिलाफ किसी भी समय पुलिस के उच्चाधिकारी बड़ी कारवाई कर सकते हैं।