चंडीगढ़ में सेंट्रा मॉल के पास एक झाड़ियों में युवक का कंकाल मिला। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि कंकाल की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।