BURNING NEWS✍️ रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही इस बार सबसे ज्यादा उलझन इसकी तारीख को लेकर है. सावन पूर्णिमा की तिथि दो कैलेंडर तारीखों यानी 27 और 28 अगस्त को पड़ रही है, इसलिए कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर भाई की कलाई पर राखी 27 अगस्त को बांधी जाए या 28 अगस्त को. पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी. रक्षा बाँधने का सही समय पंचांग के मुताबिक साल 2026 में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 को दोपहर में होगा और इसका अंत 28 अगस्त 2026 को दोपहर में होगा। उदयातिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा।