BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में नाजायज बिल्डिंगे इस कदर बनती जा रही है, कि जैसे उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। वेस्ट इलाके में भाजपा पार्षद के आफिस की कुछ ही दूरी पर एक नाजायज कमर्शियल बिल्डिंग बनकर तैयार हो रही है, पर नगर निगम को कई बार शिकायत के बावजूद इस बिल्डिंग का काम रुकवाया नहीं गया बल्कि वो बिल्डिंग लगातार मालिक के द्वारा बनवाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम के अधिकारी के साथ सैटिंग करने के बाद से नाजायज निर्माण चल रहा है जिसे अभी तक कोई रूकवाने नहीं आया ओर नाजायज काम करने वाला लगातार इस बिल्डिंग को बना रहा है वही अगर कुछ भी छोटी मोटी जगह पर निर्माण हो रहा हो तो नगर निगम तुरंत एक्शन में आता है ओर जांच लेकर पहुँच जाता है पर इस नाजायज कमर्शियल निर्माण को रोकने वाला कोई नहीं है ना ही इसकी हो रही शिकायत पर कोई कारवाई की गई है, देखना है कि निगम इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है?