पंजाब के पड़ोसी राज्य में बढ़ा दिए गए पेट्रोल डीज़ल के रेट
BURNING NEWS✍️
पंजाब के पड़ोसी राज्य में पैट्रोल डीज़ल की क़ीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लगाने की अधिसूचना जारी की है। पेट्रोल और डीजल की राज्य में पहली बिक्री के समय 60 पैसे प्रति लीटर की दर से वसूली होगी।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अधिसूचना हिमाचल प्रदेश VAT Act, 2005 की धारा 6-A के तहत जारी की गई है। अब हिमाचल में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगेगा। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी।
दरअसल इसके पीछे कानूनी आधार भी अप्रैल 2026 को विधान सभा के बजट सत्र में पारित Himachal Pradesh VAT (Amendment) Act, 2026 में बनाया गया था, जिसमें इस सेस की अधिकतम सीमा ₹5 प्रति लीटर रखी गई थी और वास्तविक दर सरकार द्वारा अलग अधिसूचना से तय करने का प्रावधान था।