MARITON होटल जाना है तो अपना सिर फड़वाना है,देखें क्या हुआ पार्टी करने वाले के साथ
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के मेरिटोन होटल जाना मतलब अपना सिर फड़वाने वाली बात है, जी हाँ जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर धननोवाली फाटक के साथ बने होटल मेरिटन में बीती रात फ़ंक्शन करने आएं परिवार का वहां के स्टाफ ने सिर फोड़ दिया, जिस कारण व्यक्ति खून से लथपथ हो गया। सिविल अस्पताल में घायल ने बताया कि उस पर स्टाफ ने हमला कर दिया डेढ़ लाख रूपए देकर फ़ंक्शन बुक करवाया पर बाद में उनको बताया गया कोई भी अरेंजमेंट नहीं किया जिसके बारे में कहने पर वहां उनसे स्टाफ ने हाथापाई की। ज्ञात हो कि इससे पहले भी मेरिटोन होटल हमेशा विवादों में रहता है कभी इनके पार्टनर आपस में एक दूसरे से लात घूसे चलाते हैं ओर फिर बाद में राजीनामा भी कर लेते है ।