धनतेरस पर क्या ख़रीदें? पढ़ें किस राशि को क्या करना है विस्तार से जानें मशहूर ज्योतिष की ज़ुबानी
धनतेरस से ही दीवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सुख और समृद्धि का प्रतीक धनतेरस मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर समुद्र से बाहर निकले थे। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन समेत कई चीजें खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी से पूरे साल घर में बरकत बनी रहती है। एस्ट्रोलोजर कमल कुमार के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और हर ग्रह का संबंध अलग-अलग धातुओं, रंगों तथा वस्तुओं से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर धनतेरस के दिन राशि के अनुसार खरीदारी करने से धन-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक के जातकों को धनतेरस पर कौन-सी वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र को वैभव और भौतिक सुखों का राजा कहा जाता है। आपके लिए इस धनतेरस पर चांदी का सिक्का या चांदी के आभूषण खरीदना उत्तम रहेगा। सफेद रंग की वस्तुएं भी शुक्र से संबंधित मानी जाती हैं। ऐसे में आप सफेद रंग के सामान भी घर ला सकते हैं। शुक्र देव की कृपा से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
धनतेरस पर लाए नए बर्तन और शुभ वस्तुओं का क्या करना चाहिए? जानें झाड़ू, पीतल, चांदी के सिक्के और साबुत धनिया से जुड़े जरूरी नियम
यह भी पढ़ें:
धनतेरस पर लाए नए बर्तन और शुभ वस्तुओं का क्या करना चाहिए? जानें झाड़ू, पीतल, चांदी के सिक्के और साबुत धनिया से जुड़े जरूरी नियम
धनतेरस पर मिथुन राशि वाले क्या खरीदें
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इनको बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। मिथुन राशि वालों के लिए इस दिन कांसे या पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग इस दिन नए बही-खाते या अध्ययन के लिए पुस्तकें खरीद सकते हैं। इसके अलावा हरे रंग के सामान भी धनतेरस पर खरीद सकते हैं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
Dhanteras 2026 Shopping : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के अलावा पान का पत्ता सहित 7 चीजें खरीदना माना जाती हैं शुभ, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं ?
यह भी पढ़ें:
Dhanteras 2026 Shopping : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के अलावा पान का पत्ता सहित 7 चीजें खरीदना माना जाती हैं शुभ, जानें क्या खरीदें और क्या नहीं ।
धनतेरस पर कर्क राशि वाले क्या खरीदें
कर्क राशि के स्वामी मन और भावनाओं के प्रतीक चंद्रमा हैं। चंद्र देव की प्रिय धातु चांदी है। इसलिए धनतेरस पर कर्क राशि के जातकों को चांदी का बर्तन, चम्मच या सिक्का जरूर खरीदना चाहिए. इसके साथ ही पूजा घर के लिए चांदी का दीपक भी खरीद सकते हैं। इससे मानसिक तनाव दूर होगा और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
धनतेरस पर सिंह राशि वाले क्या खरीदें
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो ऊर्जा और नेतृत्व के कारक हैं। सिंह राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोना जरूर खरीदना चाहिए। यदि सोना खरीदना संभव न हो, तो आप तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
धनतेरस पर कन्या राशि वाले क्या खरीदें
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन आपके लिए कांसे या पीतल के बरतन खरीदना सबसे फलदाई रहेगा। इसके अलावा आप पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय से जुड़ी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे धन की आवक बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण रखेगा
धनतेरस पर वृश्चिक राशि वाले क्या खरीदें
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो शक्ति और पराक्रम के स्वामी हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वालों को तांबे का बर्तन या तांबे का कलश खरीदना अमृत के समान रहेगा। इसके अलावा पूजा के लिए सिंदूर और पीतल की घंटियां भी खरीद सकते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
धनतेरस पर वृश्चिक राशि वाले क्या खरीदें
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो शक्ति और पराक्रम के स्वामी हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वालों को तांबे का बर्तन या तांबे का कलश खरीदना अमृत के समान रहेगा। इसके अलावा पूजा के लिए सिंदूर और पीतल की घंटियां भी खरीद सकते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
धनतेरस पर धनु राशि वाले क्या खरीदें
धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति है। गुरु क ज्ञान और सौभाग्य का कारक माना जाता है। आपके लिए धनतेरस के दिन सोने का सिक्का या पीतल के भारी बर्तन खरीदना सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा पूजा की सामग्री और पीले रंग की वस्तुएं खरीदकर घर ला सकते हैं। गुरु के आशीर्वाद से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और अटका हुआ धन वापस
धनतेरस पर मकर राशि वाले क्या खरीदें
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो परिश्रम और न्याय के देवता कहलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन मकर राशि के जातकों को कांसा या चांदी की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इसके अलावा वाहन या घरेलू उपकरण की खरीदारी भी कर सकते हैं। इससे आपके करियर में स्थिरता आएगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
धनतेरस पर कुंभ राशि वाले क्या खरीदें
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं। ऐसे में मकर राशि की तरह कुंभ राशि वालों को भी इस दिन नुकीली चीजें या लोहा खरीदने से बचना चाहिए। आप धनतेरस पर चांदी का सिक्का, नीले रंग के सामना खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपके बिजनेस में चल रही परेशानी दूर होगी और नए रास्ते खुलेंगे।
धनतेरस पर मीन राशि वाले क्या खरीदें
मीन राशि के स्वामी ग्रह अध्यात्म और समृद्धि के कारक बृहस्पति हैं। धनतेरस के दिन मीन राशि वालों के लिए सोना या पीतल के बर्तन खरीदना सबसे उत्तम रहेगा। इस दिन आध्यात्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री और पीले रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।