BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में पार्षद ने एक अहम फैसला लिया है जिसमें उन्होंने अपने वार्ड में जिस घर में लड़की पैदा होगी उसको 1100 रूपए शगुन के रूप में देकर आएँगे, वार्ड 42 के आम आदमी पार्टी के युवा पार्षद रोमी वधवा ने कहा कि बच्चियों को प्रति प्यार उनके दिमाग़ में शुरू से ही है इसके साथ ही उनके इस काम से समाज में होने वाली भ्रूण हत्या जैसे कामों पर भी लगाम लगेगी, उन्होंने कहा कि बच्चियाँ आज के युग में किसी से भी कम नहीं हैं पर समाज में फिर भी लड़का लड़की में भेदभाव देखा जाता है जो कि समाज में कोहड के रूप में काम करता है, उन्होंने लोगों से भी अपील की कि बच्चियों को आगे बढ़ाने में उसकी मदद करें।