दृश्यम 3’ के साथ पीपीआर मॉल में होगी आयान सिनेमा की भव्य शुरुआत
2 अक्टूबर गांधी जयंती के खास दिन पर बॉलीवुड के नायक अजय देवगन की फ़िल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ पीपीआर मॉल में आयान सिनेमा की भव्य शुरुआत होने जा रही है , दो स्क्रीन, डिजिटल डॉल्बी साउंड और आरामदायक सीटिंग के साथ दर्शकों को इसमे खास सिनेमाई अनुभव मिलेगा।जालंधर शहर के फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि मॉडल टाउन के पीपीआर मॉल में आयान सिनेमा की भव्य शुरुआत होने जा रही है। खास बात यह है कि आयान सिनेमा की शुरुआत बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग के साथ होगी।दर्शकों को बेहतर और आधुनिक सिनेमाई अनुभव देने के उद्देश्य से आयान सिनेमा में दो स्क्रीन तैयार की गई हैं। दोनों स्क्रीन में डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दर्शकों को फिल्म के शानदार विजुअल्स के साथ दमदार और स्पष्ट साउंड का अनुभव मिलेगा।आयान सिनेमा की एक स्क्रीन में 144 सीटों की व्यवस्था होगी, जबकि दूसरी स्क्रीन में 63 (Exclusive Recliner Auditorium) आरामदायक सीटें उपलब्ध रहेंगी। छोटे और बड़े दोनों तरह के स्क्रीनिंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए सिनेमा को दर्शकों की सुविधा के अनुरूप तैयार किया गया है।आयान सिनेमा के ऑनर श्री मनोहर लाल ने बताया कि सिनेमा को आधुनिक सुविधाओं और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है साथ ही टिकट का प्राइस और खाने पीने का स्वाद भी दर्शकों की जेब पर भारी नही पड़ेगा और प्राइस ऐसे होंगे जो आज तक जालंधर शहर के किसी भी मल्टीप्लेक्स में नही मिले होंगे। श्री मनोहर लाल ने बताया कि आयान सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों को बेहतर माहौल, आरामदायक सीटिंग और शानदार साउंड के साथ एक यादगार फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करना है।‘दृश्यम 3’ जैसी चर्चित फिल्म के साथ आयान सिनेमा की शुरुआत होने से फिल्म प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब दर्शकों को पीपीआर मॉल में नए सिनेमाई अनुभव का इंतजार है।