जालंधर के विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक बाबा सोढल मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन करने पहुंचे। बाबा सोढल मेला जालंधर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। राजविंदर कौर थियाड़ा ने बाबा जी का लिया आशीर्वाद इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ जालंधर कैंट की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर पहुंचकर माथा टेका और बाबा जी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने संगत को संबोधित करते हुए बाबा सोढल जी के विचारों को साझा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आस्था और बाबा जी के प्रति श्रद्धा से जुड़े विचार भी साझा किए। मेले में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बाबा सोढल मेले को लेकर पूरे जालंधर में खास उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान परमजीत सिंह, एच.पी. सिंह, काउंसलर पति, बॉब मल्लोत्रा, मुकेश सेठी और टरमिनेटर बंटी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा सोढल जी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।