जालंधर-पार्षद ने लगाया था मेडिकल कैंप,बारिश में नाबालिग बच्चे से ज़बरदस्ती उतरवाया छत पर लगा टैंट,करंट लगने से बच्चे की मौत
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट में पार्षद ने मेडिकल कैंप लगाया हुआ था जिसमें दुकान की छत पर टैंट लगा हुआ था जो शाम की तेज बारिश में टाट वाले से जबरन टैंट उतरवाने की ज़िद में एक नाबालिग बच्चे की जान चली गई। बस्ती दानिशमंदा में पार्षद मुनीश जो पेशे से डाक्टर भी हैं ने रविवार को अपने क्लीनिक में मेडिकल कैंप लगाया था जिसके लिए उन्होंने टैंट भी लगाया हुआ था कि इसी बीच शाम को तेज बारिश आ गई, पार्षद मुनीश पर आरोप है कि उन्होंने टैंट वाले को बारिश के बीच ही शाम को टैंट उतरवाने को कहा जो टैंट वाले ने सुबह टैंट उतारने की बात कही तो पार्षद ज़िद पर अड़ गए ओर बोले कि टैंट अभी उतारो। जिसके बाद टैंट वाले के साथ उनका छोटा बच्चा छत पर डाक्टर मुनीश के कहने पर टैंट उतारने चला गया जिसकी दुकान के ऊपर से जा रही तारों की चपेट में आने से 16 साल के बच्चे हरीश की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की।
पार्षद को पता था छत पर तार है फिर क्यों नहीं किया सुचेत?
वही परिवार का आरोप है कि पार्षद मुनीश को पता था कि छत से तारें निकल रही है फिर भी उन्होंने छोटे बच्चे को टैंट उतरवाने के लिए जबरन ऊपर भेजा। जिसके बाद हाइवोलटेज तारों की चपेट में आने से बच्चे की जान चली गई।
पुलिस बिना कारवाई छोड़ आई घर में लाश
वही मृतक बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया कि पार्षद पर कारवाई करने की बजाए बच्चे की लाश पुलिस उसके घर में छोड़कर वापिस चली गई, परिवार ने आरोप लगाया कि कारवाई करने का कहा तो पुलिस ने नहीं की , देर रात मृतक की माँ ने पुलिस को शिकायत देकर कारवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने ना कोई पोस्टमार्टम करवाया ना ही परिजनों से इस संबंध में कोई कारवाई की बात कही, थाने में शिकायत होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के धयान में मामला आने के बाद अब परिवार कारवाई की मांग पर अड़ा है।