नाखा वाले बाग के साथ बन गई नाजायज कालोनी,10 कोठियों से शुरू होकर पहुँची 50 कोठियाँ
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
नाखा वाले बाग के पास नाजायज कोठियाँ बनाकर अब एक अलग ही कालोनी बसाई जा चुकी है, इस कालोनी को पहले खुद का प्लाट बताकर कुछ कोठियाँ बनाई गई थी पर बाद में इसमें प्रापटी डीलरों की एंट्री हुई ओर ये कोठियाँ अब शहर में नाजायज निर्माण करके एक अलग ही कालोनी बसा चुकी हैँ। जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख से दशमेश नगर की तरफ़ जाते नाखा वाले बाग के पास करीब 50 नए मकान बनाकर एक नाजायज कालोनी का निर्माण हो चुका है जिस कालोनी में सीवरेज पानी बिजली डीलरो में खुद ही डालकर इसको अप्रूव्ड बताकर बेच रहे है। इतना ही नहीं निगम की काली भेड़ों ओर राजनेताओं ने इसको शरण देकर सरकार को करोड़ों रूपए का चूना लगा दिया है। जिसके खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं हो रही है,