BURNING NEWS✍️ जालंधर के रहने वाले सीनियर पत्रकार ओर पंजाब ई न्यूज़ के सम्पादक पवन धुपर की माता श्रीमति सुरजीत कौर जी का शुक्रवार अचानक देहांत हो गया, जिनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर किशनपुरा शमशान भूमि में 12 बजे होगा। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस दुखद अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने पवन धूपर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। Burning news परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।