फ़र्श के नीचे लगाया स्कैनर,फिर घर बुलाकर जुएँ में ठगे 17 लाख
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के किशनपुरा एक घर में जुआ खिलाने की आड़ में लोगों को लूटने का काम चल रहा है, P नाम से शुरू होने वाले किशनपुरा के जुआरी ने अपने घर में फ़र्श उखाड़कर उसके नीचे एक स्कैनर मशीन लगा दी तथा क़िले मोहल्ला के एक शराब तस्करी करने वाले S नाम के जुआरी को वहां बुलाकर जुआ खेलने वालो को ऐसा लूटा कि वो जीतने की बजाय हारते रह गए। छोटे दाव लगाने पर जीतने वाले बड़े दाव लगाते ही हारना शुरू हो गए। 17 लाख हारने के बाद शक होने पर जुआ हारने वाले ने फ़र्श से कपड़ा हटाया तो नीचे देखने पर पता चला कि फ़र्श उखड़ा हुआ था ओर उसके नीचे स्कैनर मशीन लगी थी जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि किशनपुरा के इस पी नाम के जुआरी ने करोड़ों रूपए का जुआ धोखे से जीत लिया है ओर उसके साथ शराब तस्कर मिला हुआ है। जो जुएँ में दाव लगाता है। पुलिस के पास भी इसकी जानकारी पहुँच गई है।