BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में एक शातिर शराब तस्कर ने दुकान किराए पर लेकर वहां शराब का ठेका खोल दिया, जिसने आने जाने वाले ग्राहकों को ये बताया कि ये एक शराब का ठेका है जरा शराब लेने वाले भी सही समझते रहे कि शराब का ठेका सरकारी बैंक की बेसमेंट में है पर इसकी भनक जब शराब ठेकेदारों को लगी तो उन्होंने नाजायज शराब बेचने वाले ठेकेदार को पकड़वाया। पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ पहले भी करीब 12 मामले शराब तस्करी के ही दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी 140 राज नगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है जिसके पास से थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बावा खेल कपूरथला रोड पर बनी दुकान में नकली शराब ठेके में बेची जा रही 20 पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।