माडल हाउस वार्ड 43 में नाजायज कमर्शियल निर्माण ज़ोरों पर, तीन नाजायज शोरूम रातों रात तैयार
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
शहर में जहां नाजायज निर्माण करके कमर्शियल शोरूम बनकर तैयार हो रहे हैं वहीं जालंधर के माडल हाउस इलाके में तीन शोरूम बनकर तैयार हैं गए हैं जो ज़्यादा समय नहीं बल्कि नगर निगम की शनिवार रविवार छुट्टी के बीच रातों रात लैंटर डालकर बनकर तैयार हो गए। घई नगर के माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने पहले एक नाजायज किरयाना दुकान बनने से ट्रैफिक समस्या बढ़ गई है तो वहीं उसके कुछ दूरी पर एक ओर शोरूम दो मंज़िला बनकर तैयार हो गया है जिसको पहले अधर ही अंदर तैयारी किया जा रहा था पर अचानक से उससे परदा उठाकर शोरूम तैयार कर दिया है, वहीं माडल हाउस दशहरा ग्राउंड के पीछे मुख्य सड़क पर जहां कभी एक पकौड़े बेचने वाली दुकान होती थी वहीं भी एक ज्वैलर ने दुकान बनाकर तैयार कर दी है हालाँकि इसके साथ पहले भी नेताओं का बोर्ड लगाकर नाजायज दुकान बनाई गई थी जिसमें अब कपड़े का शोरूम है, वहीं पुरानी घुल्ले की चक्की के सामने एक रिहाइशी मकान पर परदे के पीछे शोरूम तैयार किया जा रहा है जिसका पर्दा किसी भी समय उठाया जा सकता है, वहीं इसी शोरूम के साथ कोठी मालिक ने सड़क पर 15 फुट तक क़ब्ज़ा करके ग्रिल लगा दी है, पर इन सबको देखने वाला कोई नहीं है, नगर निगम का इन सबकी तरफ़ कोई ध्यान नहीं, इलाके के पार्षद के साथ ही छोले भटूरे वाले ने अपनी दुकान को 15 फुट आगे बढ़ा दिया है जहां ग्राहकों के वाहन अब सड़कों के बीच खड़े होने शुरू हो गए जिस कारण हादसे हो रहे है। अब देखने वाली बात होगी कि इलाके पार्षद इन निर्माणों को कब तक ध्वस्त करवाते है।