केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की पुत्रवधू व अतुल भगत की पत्नी को सीएम मान ने डिग्री देकर किया सम्मानित
BURNING NEWS✍️
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 14वें कन्वोकेशन समारोह के दौरान कहा कि "आज मुझे आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला के 14वें कन्वोकेशन समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की पुत्रवधू ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री प्राप्त की है।
इस दौरान उन्होंने केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की पुत्रवधू हितैषी सिंह (पत्नी श्री अतुल भगत) को भी डिग्री प्रदान करते हुए कहा कि डिग्री केवल कागज का टुकड़ा नहीं है, यह एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जो नौजवानों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने के अवसर देता है। हमारा लक्ष्य पंजाब के नौजवानों को नौकरियां खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरियां देने वाले बनाना है। शिक्षा और खेल पंजाब के सुनहरे भविष्य की कुंजियां हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को दिल से बधाई। मैं उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं। इंकलाब जिंदाबाद।"
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. अरविंद कुमार बंसल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।