चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी
BURNING NEWS✍️
अमृतसर के पॉश इलाके लॉरेंस रोड स्थित कंपनी बाग में, जहां शहर के लोग हर सुबह सैर करने के लिए पहुंचते हैं, वहां कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग का करीबी माना जाता है। पोस्टरों पर साफ तौर पर लिखा है—
"राहुल गांधी जी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।"
एक अन्य पोस्टर में लिखा है—
"चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।"
इन पोस्टरों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस का अंदरूनी विवाद और गुटबाजी अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।