BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर में मेयर विनीत धीर के द्वारा शुक्राना यात्रा में दो पक्षों के द्वारा ईंटें बरसाने के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने 18 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर को आज हिंदू समाज के लोगों ने जाकर हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पर कमिश्नर ने पहले ही साफ कर दिया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली है जिसके आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों के घरों में छापामारी की जा रही है।