मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में चले ईंट पत्थर,कुछ लोग थे इंचार्ज बनने से नाराज़
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में जमकर ईंटें पत्थर बरसे है बताया जा रहा है शुक्राना यात्रा में विनीत धीर के साथ सैंकड़ों समर्थकों के साथ देवी तालाब मंदिर में पहुँचे हुए थे कि वहीं दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए । विनीत धीर को कुछ दिन पहले ही NORTH का इंचार्ज बनाया गया था जिसको लेकर आज शुक्राना यात्रा रखी गई थी वहीं विनीत धीर के इंचार्ज बनने से कई लोग सोशल मीडिया पर नाराज़गी जता रहे थे,आशंका जताई जा रही है विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में ईंट पत्थर इसी लिए चले हैं वहीं ईंटें चलने के बाद लोगो में अफ़रा तफ़री मच गई।