जालंधर में पैट्रोल पंप पर लगी आग
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में देर शाम पैट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई जिसके बाद वहां अफ़रा तफ़री मच गई, घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार लाडोवाली रोड पर स्थित पैट्रोल पंप पर देर शाम शार्टे सर्किट से आग लग गई जिससे कमरे में आग लगने से आग पैट्रोल पंप की तरफ़ ना जाए इसको देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।