BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

महानगर के मोता सिंह नगर की कोठी नंबर-325 में रहती विनोद कुमारी दुग्गल का कुछ दिन पहले लूट की वारदात के दौरान मर्डर हुआ था। जिसे आज पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 1

मई को उन्हें विनोद कुमारी दुग्गल के मर्डर की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित करके गुत्थी को सुलझाने के प्रयास शुरू किए गए। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत 73 नंबर एफ. आई.आर. थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में विशाखापटनम के 21 साल के कार्तिक द्वारा किया गया था। आरोपी मूल रूप से विशाखापटनम का रहने वाला है और जालंधर-फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में B.Tech स्टूडेंट्स है। जोकि कॉलेज के होस्टल में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले रेकी थी, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

डीसीपी ने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घटना को अंजाम दिया है। आरोपी घर से 2 बैंगल और 2 अंगूठी चुराकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 1 लाख का एजुकेशन लोन लिया हुआ था, लोन की किश्ते चुकाने के लिए आरोपी ने पहली बार घटना को अंजाम दिया है। कार्तिक का पिछला कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नही है। कार्तिक के पिता का निधन हो चुका है। घर में माता और बहन रहती है और वह खेतीबाड़ी करते है। आरोपी पर एक लाख रुपए का एजुकेशन का कर्जा था। आज कार्तिक को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।