BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में वकील की दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके

पर पहुँच जाँच कर रही है, बताया जा रहा है कि लुटेरे बस्ती बावा खेल इलाके में परमिंदर सिंह डींगरा वकील जो कि आल इंडिया सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान थे।वहीं सूत्र बताते हैं कि वकील का किसी के साथ प्राप्टी को लेकर भी विवाद था जिसको लेकर पुलिस जाँच में लग गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खँगालने में लगी है।