BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

MLA रमन अरोड़ा को किन ज़मीनों पर क़ब्ज़ा करना है,किन ज़मीनों को सस्ते दाम में ख़रीदना है या किस बिल्डिंग में 50 पैसे हिस्सा रख ख़ुद उसका मालिक बनना है ये जालंधर वेस्ट का एक फ़ाइनेंसर दिखाता था, पुलिस की पूछताछ में रमन अरोड़ा के राज़दार महेश मखीजा ने बताया कि जालंधर वेस्ट का एक फ़ाइनेंसर उन प्राप्टी पर शहर में नज़र रखता था जिनके मालिक मर चुके हैं या जिन पर क़ब्ज़ा है या कोई सरकारी ज़मीन है। जिसके बाद विधायक रमन अरोड़ा को राजू मदान ने मिलवाया था जो उन प्रापटी की डीटेल निकलवाकर मखीजा ओर फाइनेन्सर उसके पेपर तैयार करते थे ओर उस ज़मीन पर हिस्सेदारी डालकर उसे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढते थे। फाइनेन्सर इस पूरे क़ब्ज़े ओर गलत कामों में दिमाग़ लगाता था जो खुद के पैसे भी साथ इंवेस्टमेंट करके मोटी कमाई करता था। फ़ाइनेंसर ने एक दर्ज़ी से भी उन्हें मिलवाया था जो ग़लत काग़ज़ों वाली ज़मीन उसे बेची थी। फाइनेन्सर ने रमन अरोड़ा के साथ मिलकर करोड़ों रूपए काला धन भी बनाया है जो लग्ज़री गाड़ियों में घूमता है ओर शहर की कई बेनामी प्रॉपर्टी में हिस्सेदार भी बना हुआ है, जेपी नगर में ख़ाली प्लाट पर क़ब्ज़े की सलाह भा फाइनेन्सर ने पुलिस को दी थी। अब पुलिस उस फाइनेन्सर को गिरफ्तार करने वाली है जिससे ओर भी कई ऐसे खुलासे होंगे कि करोड़ों की ग़बन की ज़मीर जिसके बीच नहर चोरी वाली भी शामिल है की परतें खुलेगी।