BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने क़रीब एक महीने जेल में बिताने के बाद अपनी ज़मानत याचिका लगा दी है। अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा उनके बेटे राजन अरोड़ा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तारीख निश्चित की है। इसी केस में वॉयस सैंपल संबंधी लगाई अर्जी पर सुनवाई 3 जुलाई को होगी व इसी केस में गिरफ्तार में महेश मुखीजा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 8 जुलाई को होगी और इसी केस में गिरफ्तार नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 5 जुलाई को होगी।