BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के बल्टन पार्क में चल रहे लंदन शो सिटी कार्निवल किसी बढ़े हादसे को किसी भी समय अंजाम दे सकता है, जिसकी अपेक्षा शायद जालंधर के डीसी को भी है, बल्टन पार्क में भारी बारिश के पानी के बीच चल रहे इस मेले में हज़ारों कमियाँ हैं पर इसके बावजूद इस मेले को यहाँ लगाने की इजाज़त दी गई है, इस मेले में बारिश के पानी के बीच जहां बिजली की नंगी तारों का झंझाल है वहीं इस मेले में बाँसों के ऊपर भगवान के शिव के एक मंदिर पर पैदल चढ़कर जाने का रास्ता बनाया गया है जो किसी भी समय बाँस ज़मीन में धँस सकते है,

नकली सर्कस ने लोगों के पैसे किए ख़राब 

वही इस मेले में नकली सर्कस ने लोगों के पैसे डुबो दिए है, सर्किल में लगे टेंट पूरी तरह फटे है, जिन जानवरों की सर्कस के बाहर तस्वीरें लगाई है वो अंदर जाकर लोगों को देखने को नहीं मिल रहे उनकी जगह प्लास्टिक के नकली जानवर है।

स्पोर्ट्स हब बनने वाले बल्टन पार्क में कैसे मिल कई परमिशन

बल्टन पार्क में जहां इस बार पंजाब सरकार स्पोर्ट्स हब बनाने जा रही है जहां पटाखे तक लगाने की इजाज़त नहीं तो फिर मेला लगाने की इजाज़त कैसे ओर क्यों मिली। किसी भी अधिकारी ने मेले में आकर कमियों का जायज़ा नहीं लिया जिससे कई लोगों की जान खतरे में पड़ी है, मेले के नाम पर लोगों की जान प्रशासन की मामूली लापरवाही के कारण जा सकती है।