BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, पार्षद के घर ओर आफिस में रेड करने की भी सूचना है जो फिलहाल पुलिस की गिरफ़्त से दूर है, जालंधर के थाना नंबर दो में पार्षद के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351(2),304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। जालंधर में आप नेता निखिल अरोड़ा के बयानों पर पार्षद गुरविंदर सिंह उर्फ़ बंटी नीलकंठ व उनके साथी हर्ष शर्मा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। निखिल ने आरोप लगाया था कि बीते दिन उन्होंने रस्म किरया के दौरान उनके साथ मारपीट की थी।